गुजरात: कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए जडेजा की अबडासा उपचुनाव में जीत

Ads

गुजरात: कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए जडेजा की अबडासा उपचुनाव में जीत

  •  
  • Publish Date - November 10, 2020 / 12:00 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

अहमदाबाद, 10 नवंबर (भाषा) भाजपा के प्रद्युम्नसिंह जडेजा ने गुजरात के कच्छ जिले में अबडासा विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस प्रत्याशी शांतिलाल सेंघानी को मंगलवार को 36,778 मतों के अंतर से हरा दिया।

इसके अलावा, सात अन्य विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। इन सीटों के लिए मतदान तीन नवंबर को हुआ था।

सत्तारूढ़ भाजपा सभी सात सीटों पर आगे चल रही है।

जडेजा को 71,848 और सेंघानी को 35,070 मत मिले। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार हनीफ पडयार को 26,463 मत मिले।

जडेजा ने 2017 में कांग्रेस के टिकट पर अबडासा सीट जीती थी।

जडेजा उन पांच विधायकों में शामिल हैं, जो इस साल की शुरुआत में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

भाषा सिम्मी मनीषा

मनीषा