गुजरात: खेत में घुसी एसयूवी कार, तीन किसानों की मौत

Ads

गुजरात: खेत में घुसी एसयूवी कार, तीन किसानों की मौत

  •  
  • Publish Date - November 14, 2020 / 09:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

पाटन (गुजरात), 14 नवंबर (भाषा) गुजरात के पाटन जिले में शनिवार को एक एसयूवी कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से लगे एक खेत में चली गयी। कार की चपेट में आने से वहां काम कर रहे तीन किसानों की मौत हो गई।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कल्याणपुरा गांव में सुबह आठ बजे यह दुर्घटना हुई जिसमें तीन किसानों की मौके पर ही मौत हो गई।

राधनपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, “एसयूवी कार के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया जिसके कारण गाड़ी सड़क से खेत में चली गई जहां किसान काम कर रहे थे।”

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान धनभाई ठाकोर (30), प्रभु ठाकोर (35) और नाभा ठाकोर (40) के रूप में की गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए राधनपुर रेफरल अस्पताल भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। चालक, कच्छ से एक परिवार को लेकर पालनपुर जा रहा था।

भाषा यश अविनाश

अविनाश