खेड़ा, 27 जून (भाषा) गुजरात के खेड़ा जिले के कपडवंज कस्बे में शनिवार को एक अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद लगी आग में दो लोग झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उप-जिलाधिकारी अनिल झाला ने बताया कि फैक्टरी में विनिर्माण गतिविधियों के लिए कोई लाइसेंस जारी नहीं किया गया था। उन्होंने बताया कि फैक्टरी का मालिक फरार है।
झाला ने बताया, “विस्फोट के बाद आग लगने से दो लोग झुलस गए। इनमें से एक को नाडियाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि दूसरे को अहमदाबाद के सरकारी अस्पताल स्थानातंरित किया गया।”
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वाह्न करीब 10 बजे लगी आग पर दमकल के दो वाहनों की मदद से काबू पा लिया गया।
उन्होंने बताया कि घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
भाषा जितेंद्र अविनाश
अविनाश