अवैध रूप से पटाखे बनाते समय फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 4 लोगों की मौके पर मौत, 4 की हालत गंभीर

Ads

अवैध रूप से पटाखे बनाते समय फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 4 लोगों की मौके पर मौतः Heavy explosion in factory while making crackers illegally

  •  
  • Publish Date - March 6, 2023 / 02:41 PM IST,
    Updated On - March 6, 2023 / 05:36 PM IST

Actor Harish Pangan passed away

भुवनेश्वर : ओडिशा के खुर्दा जिले में एक मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाते समय सोमवार को हुए विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Read More : पड़ोसी ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना भुवनेश्वर से करीब 40 किलोमीटर दूर तांगी इलाके के भुसंदपुर गांव में हुई, जब एक मकान में होली के त्योहार के लिए पटाखे बनाए जा रहे थे। मकान में पटाखा निर्माण इकाई अवैध रूप से चलाई जा रही थी। हादसे में वह पूरी तरह तबाह हो गया।

Read More : परीक्षा देकर लौट रही थी छात्रा, दो युवकों ने अपहरण कर बनाया हवस का शिकार, वीडियो वायरल करने की दी धमकी

उन्होंने बताया कि दमकल विभाग को आग पर काबू पाने और लोगों को वहां से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। खुर्दा के जिलाधिकारी के सुदर्शन चक्रवर्ती ने बताया कि अभी तक सिर्फ एक शव की शिनाख्त हो पाई है। उन्होंने कहा, ‘‘हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मकान में पटाखे बनाने के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी।’’