राजस्थान में भारी बारिश की गतिविधियों से राहत मिलने की संभावना

Ads

राजस्थान में भारी बारिश की गतिविधियों से राहत मिलने की संभावना

  •  
  • Publish Date - September 9, 2025 / 05:18 PM IST,
    Updated On - September 9, 2025 / 05:18 PM IST

जयपुर, नौ सितंबर (भाषा) राजस्थान में लगातार जारी भारी बारिश की गतिविधियों से अब कुछ कमी आने व लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में भारी बारिश की गतिविधियों से मंगलवार से ही राहत मिलने की पूरी संभावना है। इसके अनुसार पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह बारिश की गतिविधियों में गिरावट जारी रहने व केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

इसी तरह पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में भी आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियों में तेजी से गिरावट होने व 11 सितंबर से अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।

इसके अनुसार मंगलवार को बाड़मेर, जैसलमेर व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना है।

वहीं मंगलवार सुबह तक के 24 घंटे के दौरान राजस्थान के सिरोही जिले में भारी और राज्य के पश्चिमी भाग में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश माउंट आबू (सिरोही) में 65.0 मिलीमीटर दर्ज की गई।

भाषा पृथ्वी अमित

अमित