केरल में भारी बारिश जारी, सात जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’

Ads

केरल में भारी बारिश जारी, सात जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट'

  •  
  • Publish Date - June 5, 2026 / 12:58 PM IST,
    Updated On - June 5, 2026 / 12:58 PM IST

तिरुवनंतपुरम, पांच जून (भाषा) केरल के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश होने से सड़कों पर जलभराव हो गया है और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को राज्य के सात जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

इन जिलों में पथनमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर और कासरगोड शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने तथा 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज हवाएं चलने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार, ‘ऑरेंज अलर्ट’ 11 से 20 सेंटीमीटर तक बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान होने पर जारी किया जाता है।

भाषा

प्रचेता वैभव

वैभव