ड्रोन से गिराया गया हेरोइन का पैकेट पंजाब के तरन तारन से बरामद

Ads

ड्रोन से गिराया गया हेरोइन का पैकेट पंजाब के तरन तारन से बरामद

  •  
  • Publish Date - August 24, 2023 / 03:32 PM IST,
    Updated On - August 24, 2023 / 03:32 PM IST

चंडीगढ़, 24 अगस्त (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने तरन तारन जिले के रजोक गांव के बाहर स्थित एक खेत में ड्रोन से गिराया गया हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा कि पैकेट पर नायलॉन के हुक के साथ पीले रंग का टेप चिपकाया गया है और इसका वजन 360 ग्राम है।

अधिकारी ने कहा कि संयुक्त अभियान के दौरान इसे बरामद किया गया।

भाषा

नोमान संतोष

संतोष