हैदराबाद, 10 जून (भाषा) एक महिला की बुधवार सुबह यहां उसके पति ने घर पर कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना मलकाजगिरी पुलिस थाने के तहत आने वाले इलाके में सुबह करीब 4.30 बजे हुई, जब आरोपी (48) ने पीड़िता पर तीन गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौत हो गई। 38 वर्षीय पीड़िता उसकी दूसरी पत्नी थी।
शुरुआती जांच के आधार पर, पुलिस ने कहा कि आरोपी को अपनी पत्नी पर विवाहेत्तर संबंध का शक था ।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है।
भाषा मनीषा
मनीषा