पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती का दावा : घर में नजरबंद हूं

Ads

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती का दावा : घर में नजरबंद हूं

  •  
  • Publish Date - October 5, 2022 / 12:18 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

(तस्वीर के साथ)

श्रीनगर, पांच अक्टूबर (भाषा) पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को दावा किया कि उन्हें उत्तर कश्मीर के पट्टन कस्बे में जाने से रोकने के लिये घर पर नजरबंद कर दिया गया है।

उन्होंने ट्वीट किया, “गृह मंत्री जब कश्मीर में हालात सामान्य होने का ढोल पीटते घूम रहे हैं, मैं घर में नजरबंद हूं क्योंकि मैं एक कार्यकर्ता की शादी में शामिल होने के लि पट्टन जाना चाहती थी।”

उन्होंने कहा, “अगर एक पूर्व मुख्यमंत्री के मौलिक अधिकारों को इतनी आसानी से निलंबित किया जा सकता है, तो आम लोगों की पीड़ा के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज बारामूला में सार्वजनिक रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

भाषा

प्रशांत अविनाश

अविनाश