नयी दिल्ली, (भाषा) निर्देशक कबीर खान ने कहा कि अभिनेता सलमान खान के साथ काम करने से उन्हें फिल्म जगत में फिल्मनिर्माता के तौर पर अपनी स्थिति मजबूत करने में काफी मदद मिली और वह अभिनेता के साथ दूसरी फिल्म में काम करना पसंद करेंगे।
यह भी पढ़ें: पिछड़ने का सबसे बड़ा सबब यही है कि हम सवाल नहीं पूछते, प्रगति के लिए सवाल करना जरूरी: सीएम भूपेश बघेल
यह भी पढ़ें: नवोदय विद्यालय में फूटा कोरोना बम, 19 छात्र मिले संक्रमित, जिला प्रशासन ने दी जानकारी
मूल फिल्म में सलमान एक ऐसे व्यक्ति के रूप में नजर आए थे, जो छह साल की एक पाकिस्तानी मूक बच्ची (हर्षाली मल्होत्रा) को बिछड़े माता-पिता से मिलवाने पाकिस्तान ले जाते हैं। निर्देशक कबीर खान से जब यह पूछा गया कि क्या वह ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल में भी कैमरे के पीछे रहेंगे तो उन्होंने कहा कि अभी कुछ भी तय नहीं है।
यह भी पढ़ें: भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-21 हुआ दुर्घटनाग्रस्त, पायलट का निधन
उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं और सलमान खान के साथ काम करने के लिए वह अपना दाहिना हाथ भी दे सकते हैं क्योंकि अभिनेता के साथ काम करना उनके करियर के लिए काफी अच्छा रहा है और उन्होंने उनसे काफी कुछ सीखा है। निर्देशक ने सबसे पहले ‘एक था टाइगर’ में अभिनेता के साथ काम किया था और हाल में उनकी फिल्म ’83’ रिलीज हुई है।
यह भी पढ़ें: क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद अब राजनीति में प्रवेश करेंगे हरभजन सिंह? जानिए इस बारे में क्या कहा उन्होंने