पंजाब में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत चार लोग पकड़े गये

Ads

पंजाब में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत चार लोग पकड़े गये

  •  
  • Publish Date - June 8, 2026 / 03:46 PM IST,
    Updated On - June 8, 2026 / 03:46 PM IST

चंडीगढ़, आठ जून (भाषा) पंजाब पुलिस ने सोमवार को कहा कि उसने एक अफगान नागरिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर सीमा पार अवैध हथियार तस्करी और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

अमृतसर पुलिस आयुक्त कार्यालय ने उनके पास से आठ अत्याधुनिक पिस्तौल और सात कारतूस भी बरामद किए।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चारों व्यक्ति कथित तौर पर विदेश स्थित एक तस्कर के संपर्क में थे, जो गुप्त स्थानों के माध्यम से अवैध हथियारों की खेप की आपूर्ति करता था।

इस संबंध में अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है।

डीजीपी ने कहा, ‘‘मामले की जांच जारी है ताकि नेटवर्क की कड़ियों का पता लगाकर उन्हें आपस में जोड़ा सके, अन्य सहयोगियों की पहचान की जा सके तथा आगे भी बरामदगी और गिरफ्तारियों हों।’’

भाषा राजकुमार प्रशांत

प्रशांत