जम्मू कश्मीर के पुंछ में तलाशी अभियान दूसरे दिन भी जारी

Ads

जम्मू कश्मीर के पुंछ में तलाशी अभियान दूसरे दिन भी जारी

  •  
  • Publish Date - January 6, 2024 / 03:00 PM IST,
    Updated On - January 6, 2024 / 03:00 PM IST

मेंढर/जम्मू, छह जनवरी (भाषा) जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के निकट सुरक्षाबलों का आतंकवाद रोधी तलाशी अभियान शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को मनकोट और मेंढर सेक्टर में वन क्षेत्र के लगभग 12 सीमावर्ती गांवों में यह तलाशी अभियान शुरू किया गया।

उन्होंने बताया कि उचाड़ वन क्षेत्र से रुक-रुककर गोलीबारी की सूचना मिली थी लेकिन बाद में यह स्पष्ट हुआ कि सुरक्षाबलों ने अभियान के दौरान गोलियां चलाई थी।

अधिकारियों के अनुसार अंतिम सूचना मिलने तक सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है।

भाषा रवि कांत नेत्रपाल देवेंद्र

देवेंद्र