राजस्‍थान में युवक-युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Ads

राजस्‍थान में युवक-युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - August 2, 2022 / 04:45 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

जयपुर, दो अगस्त (भाषा) राजस्थान के बाड़मेर जिले के सिणधरी थाना क्षेत्र में युवक-युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि बालोतरा रोड पर जोगियों के ढेरे में वीरमनाथ (20) और रेसकी (18) ने छप्‍पर में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है और इस संबंध में अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत मृग दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी

रंजन

रंजन