चुनावी पारदर्शिता के मामले में भारत प्रमुख लोकतांत्रिक देशों का नेतृत्व कर रहा : मुख्य चुनाव आयुक्त

Ads

चुनावी पारदर्शिता के मामले में भारत प्रमुख लोकतांत्रिक देशों का नेतृत्व कर रहा : मुख्य चुनाव आयुक्त

  •  
  • Publish Date - June 29, 2026 / 03:08 PM IST,
    Updated On - June 29, 2026 / 03:08 PM IST

श्रीनगर, 29 जून (भाषा) मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को कहा कि चुनावी पारदर्शिता के मामले में भारत दुनिया के प्रमुख लोकतांत्रिक देशों का नेतृत्व कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत की चुनावी प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा कसौटी पर कसा जाता है।

कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर आए कुमार ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘हमने दुनिया की सबसे पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया के हिस्सों – मतदाता सूची तैयार करने, मतदान और मतगणना- पर चर्चा की। सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा इस प्रक्रिया की जांच की जाती है।’’

इससे पहले दिन में, कुमार ने श्रीनगर से लगभग 12 किलोमीटर दूर बडगाम जिले में बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) की एक सभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि भारत अभी ‘इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल असिस्टेंस’ (इंटरनेशनल आईडीईए) की अध्यक्षता कर रहा है। यह अंतर सरकारी संगठन है जो दुनिया भर में सतत लोकतंत्र का समर्थन करता है।

कुमार ने कहा, ‘‘भारतीय चुनावों की इस प्रक्रिया के मद्देनजर भारत दुनिया के सभी बड़े लोकतांत्रिक देशों का नेतृत्व कर रहा है और इंटरनेशनल आईडीईए का अध्यक्ष भी है।’’

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बीएलओ को लोकतंत्र का स्तंभ करार दिया।

भाषा

धीरज अविनाश

अविनाश