भारत ने शुरू की चीन से आयातित पाॅलिएस्टर धागे के केस में जांच

Ads

भारत ने शुरू की चीन से आयातित पाॅलिएस्टर धागे के केस में जांच

  •  
  • Publish Date - June 28, 2017 / 01:05 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

 

नई दिल्ली। सरकार ने चीन से आ रहे कुछ खास किस्म के पालिएस्टर धागे के आयत के मामले में डम्पिंग रोधी जांच शुरू की है। एसआरएफ लिमिटेड और रिलायंस इंडस्ट्रीज की शिकायत पर यह जांच हो रही है। वाणिज्य मंत्रायल के तहत काम करने वाले डायरेक्टरेट जनरल आॅफ एंटी डम्पिंग एंड एलाइड ड्यूटीज के पास हाई टेनेसिटी पालिएस्टर धागे की चीन से डम्पिंग को लेकर पर्याप्त साक्ष्य है। जांच में डम्पिंग से घरेलू कंपनियों को नुकसान की बात साबित होती है तो निदेशालय एंटी डम्पिंग ड्यूटी लगाने की वित्त मंत्रालय को सिफारिश करेगा। देश में सामान्य से कम कीमत पर हो रहे आयात को रोकने के लिए यह शुल्क लगाया जाता है।