भारत ने ‘अग्नि’ मिसाइल के उन्नत संस्करण का परीक्षण किया

Ads

भारत ने ‘अग्नि’ मिसाइल के उन्नत संस्करण का परीक्षण किया

  •  
  • Publish Date - May 9, 2026 / 05:26 PM IST,
    Updated On - May 9, 2026 / 05:26 PM IST

नयी दिल्ली, नौ मई (भाषा) भारत ने ओडिशा तट से दूर ‘मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल’ (एमआईआरवी) से लैस उन्नत अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।

एमआईआरवी एक बैलिस्टिक मिसाइल ‘पेलोड’ है जिसमें कई अस्त्र होते हैं, जिनमें से प्रत्येक अलग-अलग लक्ष्यों पर स्वतंत्र रूप से हमला करने में सक्षम होता है।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, मिसाइल प्रणाली का परीक्षण शुक्रवार को किया गया।

इसने कहा कि भारत ने आठ मई को ओडिशा स्थित एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से एमआईआरवी प्रणाली से लैस उन्नत अग्नि मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मिसाइल का कई ‘पेलोड’ के साथ परीक्षण किया गया, जिसमें हिंद महासागर के एक बड़े भौगोलिक क्षेत्र में फैले विभिन्न लक्ष्यों को निशाना बनाया गया।

भाषा नेत्रपाल माधव

माधव