इजराइल ने फलस्तीनी शहरों में हिंसक हमलों के संदेह में तीन लोगों को गिरफ़्तार किया

Ads

इजराइल ने फलस्तीनी शहरों में हिंसक हमलों के संदेह में तीन लोगों को गिरफ़्तार किया

  •  
  • Publish Date - June 23, 2023 / 08:42 PM IST,
    Updated On - June 23, 2023 / 08:42 PM IST

यरुशलम, 23 जून (एपी) इजराइल की सुरक्षा एजेंसी ने शुक्रवार को कहा कि उसने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में फलस्तीनी कस्बों में बड़े पैमाने पर हिंसा में शामिल होने के संदेह में इजराइल के तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

इजराइल के चार नागरिकों की हत्या के बाद यह हिंसा हुई थी।

अधिकार समूहों ने इन गिरफ्तारियों का स्वागत किया है, लेकिन हमलों की संख्या को देखते हुए कम संख्या में संदिग्धों की गिरफ्तारी के कारण जवाबदेही की कमी को लेकर इजराइल की आलोचना हो रही है।

इजराइली अधिकार समूह ‘बी टसेलेम’ के राय येलिन ने कहा, ‘‘हमें ज्यादा उम्मीद नहीं थी। नियम न्याय से दण्डमुक्ति का है।’’

इजराइल की शिन बेट सुरक्षा एजेंसी ने हिरासत में लिए गए तीन इजराइलियों की पहचान के बारे में अधिक विवरण नहीं दिया, और केवल यह कहा कि उन पर ‘हिंसक घटनाओं’ में शामिल लेने का संदेह है।

पिछले तीन दिनों में, यहूदी निवासियों ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में दर्जनों फलस्तीनी घरों और कारों में आग लगा दी और उनमें तोड़फोड़ की है।

एपी रवि कांत नेत्रपाल

नेत्रपाल