जम्मू कश्मीर: श्रीनगर में आग की अलग-अलग घटनाओं में नौ घर और बेकरी इकाई जलकर नष्ट

Ads

जम्मू कश्मीर: श्रीनगर में आग की अलग-अलग घटनाओं में नौ घर और बेकरी इकाई जलकर नष्ट

  •  
  • Publish Date - February 6, 2026 / 11:10 AM IST,
    Updated On - February 6, 2026 / 11:10 AM IST

श्रीनगर, छह फरवरी (भाषा) श्रीनगर शहर में शुक्रवार को आग लगने की अलग अलग घटनाओं में कम से कम नौ घर और एक बेकरी इकाई जलकर नष्ट हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर के नौहट्टा इलाके के शैंपोरा में एक घर में आग लग गई और घनी आबादी वाले इस इलाके में आग तेजी से आसपास के घरों में फैल गई।

अधिकारियों ने बताया कि दमकल और आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना में कम से कम नौ घरों को भारी नुकसान पहुंचा है।

एक अन्य घटना में शहर के नातिपोरा इलाके के बुदशाह नगर मोहल्ले में एक बेकरी इकाई में आग लग गई।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने से बेकरी इकाई पूरी तरह से नष्ट हो गई।

भाषा

सुरभि मनीषा

मनीषा