श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादी मार गिराए। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के शोपियां के एक गांव में छिपे होने की सूचना के बाद तलाशी अभियान शुरू किया।
पुलिस ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान जब आतंकवादियों को चारों ओर से घेर लिया गया तो उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी गोलीबारी की जिसमें दो आतंकवादी ढेर हो गए। रविवार सुबह सुरक्षाबलों ने दूसरे आंतकी के शव के साथ पिस्टल भी बरामद किया। इससे पहले शनिवार देर शाम को एक आतंकी का शव बरामद किया गया था जिसके पास से एके-47 रायफल बरामद हुई थी।
यह भी पढ़ें : श्रीनगर में हुई पहली बर्फबारी, बड़ी सैलानियों की तादाद
इन आतंकियों की शिनाख्त कर ली गई है। दोनों आतंकी हिज्बुल मुजाहिद्दीन के बताए जा रहे हैं, जिसमें एक की पहचान मो. इरफान भट और दूसरे की पहचान शाहिद मीर के तौर पर हुई हैं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है।
वेब डेस्क, IBC24