जम्मू: प्रेमी के फोन कॉल का जवाब नहीं देने पर युवती ने खुद को लगाई आग, भर्ती

Ads

जम्मू: प्रेमी के फोन कॉल का जवाब नहीं देने पर युवती ने खुद को लगाई आग, भर्ती

  •  
  • Publish Date - May 22, 2026 / 04:48 PM IST,
    Updated On - May 22, 2026 / 04:48 PM IST

जम्मू, 22 मई (भाषा) जम्मू में प्रेमी द्वारा फोन कॉल का जवाब न देने पर 22 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को तवी पुल के पास उस समय हुई जब युवती ने गुस्से में आकर कथित तौर पर अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली।

उसने बताया कि घटना के दौरान आसपास से गुजर रहे लोग तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े और आग बुझाई। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने बताया कि महिला लगभग 80 प्रतिशत झुलस गई है और उसका इलाज जारी है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक, यह घटना तनावपूर्ण संबंध की वजह से हुई।

अधिकारी ने बताया कि महिला का बयान बृहस्पतिवार रात अस्पताल में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में दर्ज किया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने पिछले दो-तीन दिनों से अपने प्रेमी से बात नहीं की थी, क्योंकि वह उसके फोन का जवाब नहीं दे रहा था। उसने कहा कि उसका मरने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन उसने गुस्से में आकर ऐसा किया।’’

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा प्रचेता संतोष

संतोष