झारखंड: बोकारो में स्कूल बस की ट्रक से टक्कर में 12 छात्र घायल

Ads

झारखंड: बोकारो में स्कूल बस की ट्रक से टक्कर में 12 छात्र घायल

  •  
  • Publish Date - April 9, 2026 / 07:57 PM IST,
    Updated On - April 9, 2026 / 07:57 PM IST

बोकारो, नौ अप्रैल (भाषा) झारखंड के बोकारो जिले में बृहस्पतिवार दोपहर एक बस की एक ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें एक निजी स्कूल के कम से कम 12 छात्र घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह हादसा चंद्रपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजाबेड़ा रेलवे पुल के पास हुआ।

उन्होंने बताया कि घायलों में आठवीं से लेकर बारहवीं कक्षा के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें चंद्रपुरा डीवीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से चार को बाद में बोकारो जनरल अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने बताया, “राजबेड़ा रेलवे पुल के पास एक मोड़ पर स्कूल बस की विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई।”

बस भंडारिदेह डीएवी स्कूल के छात्रों को लेकर तेलो गांव की ओर जा रही थी।

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत

ताजा खबर