60 हजार का मोबाइल.. हर महीने 3 हजार का रिचार्ज फ्री! माननीयों और सचिवों की सुविधाओं में हुई बढ़ोतरी, यहां के कैबिनेट ने दी मंजूरी

Ads

60 हजार का मोबाइल.. हर महीने 3 हजार का रिचार्ज फ्री! Jharkhand government ministers will be able to buy mobile phones worth up to 60 thousand rupees

  •  
  • Publish Date - July 25, 2024 / 12:11 AM IST,
    Updated On - July 25, 2024 / 09:30 AM IST

रांची: झारखंड सरकार के मंत्री और सचिव अब 60,000 रुपये तक के मोबाइल फोन खरीद सकेंगे और 3,000 रुपये प्रति माह रिचार्ज करा सकेंगे। राज्य मंत्रिमंडल ने बुधवार को इस संबंध में एक प्रस्ताव को मंजूरी दी।

Read More : Heavy Rainfall: अगले 24 घंटे इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD का अलर्ट जारी, जानें अपने शहर का हाल… 

कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने कहा कि विशेष सचिव स्तर के अधिकारी 45,000 रुपये तक के मोबाइल फोन खरीद सकेंगे और 2,000 रुपये प्रति माह का रिचार्ज करा सकेंगे। वहीं, अतिरिक्त सचिव, अतिरिक्त निदेशक और अन्य अधिकारी 30,000 रुपये तक के मोबाइल फोन खरीद सकेंगे और 750 रुपये का रिचार्ज करा पाएंगे।

Read More : MP News : भोजशाला पर हिंदू-मुस्लिम के बाद अब जैन समाज का दावा, सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाकर की ये मांग 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 30 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की संविदा नियुक्ति भी शामिल है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp