झारखंड: आदिवासी श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से एक की मौत, 20 लोग घायल

झारखंड: आदिवासी श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से एक की मौत, 20 लोग घायल

झारखंड: आदिवासी श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से एक की मौत, 20 लोग घायल
Modified Date: November 16, 2024 / 11:46 pm IST
Published Date: November 16, 2024 11:46 pm IST

रामगढ़, 16 नवंबर (भाषा) झारखंड के रामगढ़ जिले में शनिवार को आदिवासी श्रद्धालुओं से भरी एक बस के पलट जाने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना बरलंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरुबेरा गांव के पास गोला-मुरी रोड पर हुई।

बरलंगा थाना प्रभारी अनंत सिंह ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब बस लुगुबुरु पहाड़ियों से जमशेदपुर के पोटका जा रही थी।

लुगुबुरु पहाड़ी, बोकारो जिले में संथाली जनजाति के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक है।

सिंह ने बताया कि बस पलटने के इस हादसे में एक महिला की मौत हो गयी और 20 लोग घायल हो गये।

भाषा जितेंद्र सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में