Jharkhand Road Accident: कुछ ही सेकंड में मच गई चीख-पुकार, खुशियों के बीच अचानक टूटा कहर, एक रात में सामने आईं दो दर्दनाक घटनाएं, जानकर हर कोई रह गया हैरान

झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत

Jharkhand Road Accident: कुछ ही सेकंड में मच गई चीख-पुकार, खुशियों के बीच अचानक टूटा कहर, एक रात में सामने आईं दो दर्दनाक घटनाएं, जानकर हर कोई रह गया हैरान

Jharkhand Road Accident/Photo Credit: IBC24 File

Modified Date: June 27, 2026 / 11:41 am IST
Published Date: June 27, 2026 10:15 am IST
HIGHLIGHTS
  • रामगढ़ हादसे में आठ लोगों की मौत
  • गोड्डा हादसे में दो युवकों की मौत
  • ग्रामीणों का विरोध और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

रामगढ़: Jharkhand Road Accident झारखंड के रामगढ़ और गोड्डा जिलों में पिछले 24 घंटों में अलग-अलग सड़क हादसों में दस लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आठ लोगों की मौत रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में बरलाउंग बुधबाजार के पास आधी रात के करीब उस समय हुई, जब कोयले से लदे एक ट्रक ने बैंड पार्टी ले जा रही गाड़ी को टक्कर मार दी।

Jharkhand Road Accident राजराप्पा थाने के प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया, ‘‘शुरुआत में इस हादसे में सात लोगों की मौत हुई थी। इलाज के लिए रांची के रिम्स भेजे गए एक घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे मरने वालों की कुल संख्या आठ हो गई है।’’ राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया। गंगवार ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘रामगढ़-बोकारो राजमार्ग पर लारी-बारलोंग के पास हुए सड़क हादसे की खबर, बेहद दुखद और पीड़ादायक है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें दुख की इस घड़ी को सहने की शक्ति दें।’’

सोरेन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कल देर रात रामगढ़-बोकारो रोड पर लारी-बरलौंग के पास सड़क हादसे में सात लोगों की मौत की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है। मारंग बुरु दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को दुख की इस घड़ी को सहने की शक्ति दें।’’ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले मारंगमार्चा और बालसागरा के रहने वाले थे और यह हादसा तब हुआ जब वे शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने रामगढ़-बोकारो मार्ग को जाम कर दिया। उनका आरोप था कि जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण पिछले तीन दिन में इस क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में कम-से-कम 11 लोगों की जान जा चुकी है। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया। राजराप्पा पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों गाड़ियां ज़ब्त कर ली गईं। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। गोड्डा जिले में शुक्रवार को पत्थरगामा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर एक अज्ञात एसयूवी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पत्थरगामा थाने के प्रभारी शिव दयाल सिंह ने बताया, ‘यह हादसा निस्तारा गांव के पास हुआ। मृतकों की पहचान चंदन राय (20) और संजीव राय (22) के तौर पर हुई है, जो टाउन थाना क्षेत्र के कुरमान गांव के रहने वाले थे।’

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।