भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की सुरक्षा में तैनात कमांडो समेत दो की मौत, छुट्टी पर आए थे घर

आडवाणी की सुरक्षा में तैनात कमांडो पोरेस बिरूली और उनके मामा के बेटे राजा तियू की बृहस्पतिवार रात एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की सुरक्षा में तैनात कमांडो समेत दो की मौत, छुट्टी पर आए थे घर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: November 6, 2021 12:56 pm IST

Jharkhand Accident news Hindi

चाईबासा। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की सुरक्षा में तैनात कमांडो पोरेस बिरूली और उनके मामा के बेटे राजा तियू की बृहस्पतिवार रात एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

ये भी पढ़ें :  टीवी एक्ट्रेस ने पूर्व स्पिनर पर लगाया होटल में बुलाने और गंदे मैसेज करने का आरोप, विवादों से है पुराना नाता

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एनएसजी के जवान पोरेस बिरूली बृहस्पतिवार शाम को ही छुट्टी पर घर आए थे। घर में कुछ देर रहने के बाद अपने मामा के बेटे राजा तियू के साथ मोटरसाइकिल पर घूमने के लिए शहर में निकले थे।

ये भी पढ़ें : पेट्रोल 12 और 17 रुपए सस्ता हुआ डीजल, केंद्र सरकार के बाद इस राज्य की सरकार ने भी दी टैक्स में छूट

उन्होंने बताया कि रात में करीब 10 बजे घर लौटते समय चाईबासा और टाटा मुख्य मार्ग पर बने ओवरब्रिज पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों मोटरसाइकिल सवारों की घटनास्थल पर मौत हो गई।

ये भी पढ़ें :  आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस का हीरक महोत्सव, मंत्री शिव डहरिया फिल्म सब कमेटी में शामिल

बिरूली झीकपानी के सोनापोसी गांव के रहने वाले थे। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़ें : ट्रायल रूम में महिला का वीडियो बना रहे थे दो शख्स, चीखते हुए बाहर आई महिला


लेखक के बारे में