Anita Bishnoi Influencer Jodhpur News : कपड़ें हो गए ‘छोटे’ तो शर्म कहाँ से आए”, ट्रोलिंग से टूटकर महिला इंफ्लूएंसर ने उठाया खौफनाक कदम, जानें पूरा मामला

Ads

जोधपुर में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई ने फेसबुक लाइव के दौरान जहर पी लिया, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले उनके एक वीडियो के बाद उन्हें भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान थीं। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  •  
  • Publish Date - June 4, 2026 / 01:14 PM IST,
    Updated On - June 4, 2026 / 01:27 PM IST

Anita Bishnoi Influencer Jodhpur News : Image Source ; X

HIGHLIGHTS
  • महिला इंफ्लूएंसर के एक बयान के बाद सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग शुरू हो गई
  • ट्रोलिंग से परेशान होकर उसने लाइव वीडियो में खौफनाक कदम उठाया, मची सनसनी
  • पुलिस मामले की जांच में जुटी, अस्पताल में इलाज जारी

जोधपुर : Anita Bishnoi Influencer Jodhpur News :  राजस्थान के जोधपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई ने फेसबुक पर लाइव आकर जहर पी लिया। उन्हें गंभीर हालत में जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है । दरअसल, पिछले दिनों अनीता ने महिलाओं को ‘छोटे कपड़े न पहनने और सलीके से रहने’ की सलाह देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसके बाद वे सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।

ट्रॉल्लिंग का शिकार हुई अनीता

लाखों फॉलोअर्स वाली अनीता बिश्नोई की इस सलाह पर महिलाओं और युवतियों ने कड़ी आपत्ति जताई और उनके पुराने वीडियो व तस्वीरों के स्क्रीनशॉट शेयर कर उन्हें ढोंगी बताना शुरू कर दिया। Anita Bishnoi Facebook Live Suicide इस ट्रोलिंग और अश्लील भाषा के कारण वे गहरे मानसिक तनाव में आ गई। जहर पीने से पहले पोस्ट किए गए एक वीडियो में अनीता ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई और 8 लोगों को अपनी इस स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया कि जमीन विवाद के चलते उनके पति के साथ मारपीट की गई थी और अब कुछ लोग उनकी इज्जत पर कीचड़ उछालने के साथ-साथ उन्हें गाड़ी से कुचलकर मारने की धमकियां दे रहे थे।

पुलिस ने मामला किया दर्ज

अनीता के पति दीनाराम का कहना है कि सोशल मीडिया की ट्रोलिंग तक तो अनीता ने हिम्मत रखी थी, लेकिन जब उनके अपने ही परिवार के लोग इस विवाद में कूद पड़े और उन्हें प्रताड़ित करने लगे, तो वह अंदर से पूरी तरह टूट गईं। फिलहाल, अस्पताल में डॉक्टरों की टीम अनीता बिश्नोई की जान बचाने की कोशिश कर रही है। Jodhpur Crime News वहीं, इस खौफनाक लाइव सुसाइड के प्रयास के बाद पुलिस भी मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

इन्हें भी पढ़ें :