कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री कोविड-19 से संक्रमित

Ads

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री कोविड-19 से संक्रमित

  •  
  • Publish Date - September 22, 2020 / 07:34 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

बेंगलुरु, 22 सितम्बर (भाषा) कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री गोविंद एम कार्जोल ने मंगलवार को कहा कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं।

लोक निर्माण विभाग एवं सामाजिक कल्याण विभाग का प्रभार संभालने वाले कार्जोल ने विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने के तुरंत बाद ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 की मेरी जांच रिपोर्ट में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। चिकित्सकों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हुआ हूं। हालांकि मुझमें कोई लक्षण नहीं हैं।’’

उन्होंने उन लोगों को सावधानी बरतने, जांच कराने और पृथक-वास में जाने की सलाह दी जो उनके सम्पर्क में आये हैं। उन्होंने साथ ही विश्वास जताया कि वह कोविड-19 से जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।

भाषा अमित रंजन

रंजन