कश्मीर : सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

Ads

कश्मीर : सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

  •  
  • Publish Date - July 31, 2021 / 09:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

श्रीनगर, 31 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार को मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर शनिवार सुबह नामिबियान तथा मारसार वनक्षेत्र और दाचीगाम के इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि तलाशी कर रहे दल पर आतंकवादियों ने गोलियां चलाई जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें दो आतंकवादी मारे गए।

अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है और वे किसी आतंकवादी समूह से जुड़े थे, इस बारे में पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

भाषा

मानसी शोभना

शोभना