माफी मांग मिशन पर केजरीवाल, अभी भी बाकी हैं मानहानि के 30 मुकदमे

Ads

माफी मांग मिशन पर केजरीवाल, अभी भी बाकी हैं मानहानि के 30 मुकदमे

  •  
  • Publish Date - March 20, 2018 / 01:00 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल इन दिनों माफी मांग मिशन पर हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के बेटे अमित सिब्बल से अरविंद केजरीवाल माफी मांग चुके हैं। इससे पहले वो पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से भी माफी मांग चुके हैं। करीब चार साल पहले अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में देश के कथित सबसे भ्रष्ट नेताओं की लिस्ट जारी की थी। इस कदम को आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग करार दिया था। इसी लिस्ट में नितिन गडकरी का नाम भी शामिल था। अब एक के बाद एक करके माफी मांगते जाने को लेकर इन दिनों मीडिया और सोशल मीडिया में खूब चर्चे हैं। कार्टूनिस्ट नीलाभ ने अरविंद केजरीवाल के माफी मिशन पर एक कार्टून अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है।

सवाल किए जा रहे हैं कि जब अरविंद केजरीवाल ने खुद को भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग का अगुआ बताते हुए आरोप लगाए तो अब माफी क्यों मांग रहे हैं? सोशल मीडिया पर लोग चुटकी ले रहे हैं कि केजरीवाल को अगले चुनाव में दिल्ली की सत्ता गंवाने का डर सता रहा है, इसलिए वो माफी की राजनीति कर रहे हैं।