केरलः पटाखे फोड़ने के दौरान लड़के की मौत

केरलः पटाखे फोड़ने के दौरान लड़के की मौत

केरलः पटाखे फोड़ने के दौरान लड़के की मौत
Modified Date: May 19, 2026 / 07:07 pm IST
Published Date: May 19, 2026 7:07 pm IST

कन्नूर (केरल), 19 मई (भाषा) संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के शपथ ग्रहण समारोह का जश्न मनाने के बाद शेष रह गए पटाखों को फोड़ने के दौरान एक लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, इस घटना में तीन अन्य बच्चे भी घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 (1) (अप्राकृतिक मृत्यु) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह घटना सोमवार को तड़के करीब 11 बजे हुई, जब बच्चे यूडीएफ कार्यकर्ताओं द्वारा वी डी सतीशन के मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह का जश्न मनाने के बाद बचे हुए पटाखे फोड़ रहे थे।

भाषा राखी पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में