केरल में मालाबार एक्सप्रेस के पार्सल डिब्बे में आग, कोई हताहत नहीं

Ads

केरल में मालाबार एक्सप्रेस के पार्सल डिब्बे में आग, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - January 17, 2021 / 04:18 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 17 जनवरी (भाषा) मेंगलुरु-तिरुवनंतपुरम मालाबार एक्सप्रेस के पार्सल (मालवहन) डिब्बे में रविवार को यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर आग लग गई। रेलवे के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित उतारने के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

Read More News:छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत, शनिवार को 5592 हेल्थ केयर वर्कर को लगाए गए टीके 

शुरुआती जानकारी के मुताबिक ट्रेन चालक ने वर्कला और परावुर स्टेशन के बीच इडावा में सुबह सात बजकर 40 मिनट पर पार्सल डिब्बे से धुआं उठता देखा और तत्काल रेलवे अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि आग पार्सल डिब्बे तक ही सीमित थी और रेल को मौके पर ही रोका गया है।

Read More News:देशभर में पहले दिन 1.91 लाख लोगों को लगी कोरोना वैक्‍सीन, किसी में नहीं दिखा गंभीर साइड इफेक्‍ट