केरल के मंत्री साजी चेरियन की कार अलाप्पुझा में दुर्घटनाग्रस्त

Ads

केरल के मंत्री साजी चेरियन की कार अलाप्पुझा में दुर्घटनाग्रस्त

  •  
  • Publish Date - April 2, 2024 / 05:30 PM IST,
    Updated On - April 2, 2024 / 05:30 PM IST

अलप्पुझा, दो अप्रैल (भाषा) केरल के संस्कृति मंत्री साजी चेरियन की सरकारी गाड़ी मंगलवार को जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

कायमकुलम पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब मंत्री कायमकुलम से अलप्पुझा जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि विपरीत दिशा से आ रही एक कार और मंत्री के वाहन में टक्कर हो गयी, जिसके बाद मंत्री की कार एक लॉरी से टकरा गयी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। उनके अनुसार, दुर्घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चला है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल इस सिलसिले में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

भाषा रंजन मनीषा

मनीषा