केरल: कोठामंगलम के पास नदी में नहाते समय तीन छात्र डूबे
केरल: कोठामंगलम के पास नदी में नहाते समय तीन छात्र डूबे
कोच्चि,10 मई (भाषा) केरल के कोठामंगलम के पास वदत्तुपारा में रविवार को एक निजी डेंटल कॉलेज के तीन छात्र नदी में डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान पत्तनमथिट्ठा जिले के तिरुवल्ला के रहने वाले बियोन, कोट्टायम के अतुल और तिरुवनंतपुरम के रहने वाले हरीश के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, नौ लोगों का एक समूह दोपहर करीब 12 बजे वदत्तुपारा के पलावनपाडी पहुंचा और कुछ छात्र स्नान करने के लिए नदी में उतरे।
पुलिस ने बताया कि बियोन, अतुल और हरीश तेज धारा में फंसकर डूब गए।
समूह के शेष सदस्यों ने स्थानीय निवासियों को सूचना दी, जिन्होंने तलाशी अभियान शुरू किया।
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस, अग्निशमन एवं बचाव सेवा विभाग के कर्मी शीघ्र ही तलाशी अभियान में शामिल हुए और अपराह्न लगभग सवा दो बजे तीनों विद्यार्थियों के शव बरामद कर लिये गये।
उन्होंने बताया कि तीनों विद्यार्थियों को कोठामंगलम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कुट्टमप्पुझा थाना पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने बताया कि यह तीनों कोठामंगलम स्थित मार बेसेलियोस डेंटल कॉलेज के छात्र थे।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
भाषा जितेंद्र प्रशांत
प्रशांत

Facebook


