केरल: कन्नूर में विस्फोट में दो लोग हुए घायल

Ads

केरल: कन्नूर में विस्फोट में दो लोग हुए घायल

  •  
  • Publish Date - April 5, 2024 / 11:43 AM IST,
    Updated On - April 5, 2024 / 11:43 AM IST

कन्नूर (केरल), पांच अप्रैल (भाषा) कन्नूर जिले के पनूर के पास शुक्रवार को एक विस्फोट में दो लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना देर रात करीब एक बजे हुई।

पनूर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘विस्फोट में दो लोग घायल हो गए हैं। हम यह जांच कर रहे हैं कि यह विस्फोट कैसे हुआ।’

पुलिस ने बताया कि घायल अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज किया जा रहा है।

भाषा योगेश मनीषा

मनीषा