कुल्लू: ब्यास नदी के पास मिला ट्रेंकिंग दल की अगुवाई कर रहे व्यक्ति का शव

Ads

कुल्लू: ब्यास नदी के पास मिला ट्रेंकिंग दल की अगुवाई कर रहे व्यक्ति का शव

  •  
  • Publish Date - July 26, 2026 / 03:32 PM IST,
    Updated On - July 26, 2026 / 03:32 PM IST

मनाली (हिमाचल प्रदेश), 26 जुलाई (भाषा) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मझाच नाला पार करते समय तेज बहाव में बह गए एक ट्रेकिंग दल की अगुवाई कर रहे व्यक्ति का शव रविवार को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार को उस समय हुई, जब 10 सदस्यीय ट्रैकिंग दल मनाली के ऊपर स्थित शनाग-मझाच क्षेत्र से लौट रहा था।

पुलिस उप-अधीक्षक (डीएसपी) के. डी. शर्मा ने बताया कि जम्मू के उधमपुर निवासी धनंजय वर्मा नाला पार करते समय मझाच नाले में अचानक आए पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए और बह गए।

घटना की सूचना मिलते ही मनाली थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। बाद में उसी रात राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) भी अभियान में शामिल हो गया।

रविवार सुबह वर्मा का शव वशिष्ठ के निकट ब्यास नदी के किनारे से बरामद किया गया। उनके भाई कनव वर्मा ने शव की पहचान की।

पुलिस ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप