असम में बड़ी संख्या में हथियार और कारतूस बरामद

Ads

असम में बड़ी संख्या में हथियार और कारतूस बरामद

  •  
  • Publish Date - March 10, 2021 / 01:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

गुवाहाटी, 10 मार्च (भाषा) असम में चिरांग जिले के एक जंगल से बुधवार को बड़ी संख्या हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि रूनीखाता थाना के चिरांग रिजर्व वन में छापे के दौरान एके श्रृंखला की एक राइफल, एके श्रृंखला राइफल की एक मैगज़ीन, 7.65 एमएम की तीन पिस्तौलें, 7.65 एमएम पिस्तौल की तीन मैगज़ीन, एके श्रृंखला की 90 गोलियां मिली हैं।

उन्होंने बताया कि नौ एमएम पिस्तौल के पांच कारतूस और 7.65 एमएम पिस्तौल की तीन गोलियां भी बरामद हुई हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है।

असम विधानसभा की 126 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण का चुनाव 27 मार्च को है।

भाषा नोमान पवनेश

पवनेश