दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना

Ads

दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना

  •  
  • Publish Date - September 30, 2025 / 11:22 AM IST,
    Updated On - September 30, 2025 / 11:22 AM IST

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सामान्यत: बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा या बूंदाबादी होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक है जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई 24 घंटों की अवधि में कोई बारिश नहीं हुई। सुबह सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 74 प्रतिशत रहा।

सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 114 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’ माना जाता है, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा सुमित शोभना

शोभना