शेर देख भागे राम, वीडियो हुआ वायरल

Ads

शेर देख भागे राम, वीडियो हुआ वायरल

  •  
  • Publish Date - January 19, 2018 / 11:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

एक स्कूल ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. बच्चों के स्कूल फंक्शन में बच्चों के साथ अभिभावकों का भी खूब मनोरंजन होता है. यहां एक तरफ जहां बच्चों का टैलेंट देखने को मिलता है तो वहीं काफी गेम्स भी खिलाए जाते हैं. बच्चों का स्कूल फंक्शन है तो स्वाभाविक है कि कुछ क्षण आपको खूब गुदगुदाएंगे जैसे प्ले में डॉयलॉग्स भूल जाना, डांस करते-करते स्टेप्स से भटक जाना. हम आपको ऐसा ही एक वीडियो दिखा रहे हैं जिसे देख हर कोई हंस-हंसकर लोट-पोट हो जायेगा.

वीडियो देखें –

ये वीडियो एक स्कूल ड्रामे का है, जिसने भी इसे देखा वो अपनी हंसी को नहीं रोक पाया. इस वीडियो में एक छोटा सा बच्चा ड्रामे के लिए स्टेज पर खड़ा है. कुछ समय बाद एक सीन आता है, पर्दा उठते ही हम एक बच्चे को भगवान राम के अवतार में देखते हैं. लेकिन उसके तुरंत बाद पीछे से एक शेर आ रहा था. बच्चा शेर को देख बिना कुछ सोचे समझे उसने स्टेज के बाहर दौड़ लगा देता है.  हम आपसे ये नहीं पूछेंगे कि ये वीडियो कैसा लगा क्योंकि आप तो हंस-हंस कर लोट-पोट हो गए होंगे.

 

 

वेब डेस्क, IBC24