लोकसभा चुनाव 2019 : दोपहर 1 बजे तक वोटिंग प्रतिशत 31.29%, बिहार और उत्तरप्रदेश में गर्मी का दिख रहा असर, जानिए अपडेट

Ads

लोकसभा चुनाव 2019 : दोपहर 1 बजे तक वोटिंग प्रतिशत 31.29%, बिहार और उत्तरप्रदेश में गर्मी का दिख रहा असर, जानिए अपडेट

  •  
  • Publish Date - May 6, 2019 / 07:55 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण के मतदान में मतदाता बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में आज 51 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। अगर हम दोपहर 1 बजे तक वोटिंग प्रतिशत पर ध्यान दें तो अब तक –
बिहार- 24.49
जम्मू-कश्मीर- 6.54
राजस्थान- 33.82
मध्य प्रदेश- 31.46
उत्तर प्रदेश- 26.53,
पश्चिम बंगाल- 39.55 और झारखंड- 37.24 मतदान हुए हैं। इसके साथ अगर पूरे देश में चल रहे मतदान के प्रतिशत पर गौर करें तो दोपहर 1 बजे तक
कुल- 31.29% मतदान हो गया है। जो पिछले चरण के मतदान से कम माना जा रहा है। इसके पीछे की वजह तेज गर्मी को भी माना जा रहा है। साथ ही अधिकारियों का कहना है कि दोपहर बाद मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।