उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ गुफा मंदिर में पूजा अर्चना की

Ads

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ गुफा मंदिर में पूजा अर्चना की

  •  
  • Publish Date - June 28, 2021 / 01:43 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

श्रीनगर, 28 जून (भाषा) जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को भगवान अमरनाथ के गुफा मंदिर में पूजा अर्चना की।

इस दौरान उन्होंने कहा, “भगवान शिव की कृपा से सभी का स्वास्थ्य अच्छा हो और हमें इतनी शक्ति मिले, जिससे वर्तमान स्वास्थ्य संकट से मुकाबला किया जा सके।”

सिन्हा, श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। कोविड-19 महामारी को देखते हुए इस साल अमरनाथ यात्रा आम जनता के लिए रद्द कर दी गई है। उप राज्यपाल के साथ सेना, प्रशासन, पुलिस और बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। सिन्हा ने कहा कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा जम्मू कश्मीर के सांस्कृतिक समन्वय का परिचायक है।

उन्होंने कहा, “वर्तमान में कोविड-19 महामारी की स्थिति के मद्देनजर श्री अमरनाथ जी यात्रा को रद्द कर दिया गया है।” उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की भावनाओं को देखते हुए श्राइन बोर्ड ने सुबह और शाम की आरती का सीधा प्रसारण करने का निर्णय लिया है।

भाषा यश दिलीप

दिलीप