मलयालम अभिनेता अर्जुन अशोकन और संगीत प्रताप फिल्म की शूटिंग के दौरान कार हादसे में घायल

मलयालम अभिनेता अर्जुन अशोकन और संगीत प्रताप फिल्म की शूटिंग के दौरान कार हादसे में घायल

मलयालम अभिनेता अर्जुन अशोकन और संगीत प्रताप फिल्म की शूटिंग के दौरान कार हादसे में घायल
Modified Date: July 27, 2024 / 04:01 pm IST
Published Date: July 27, 2024 4:01 pm IST

कोच्चि, 27 जुलाई (भाषा) केरल के कोच्चि में शुक्रवार देर रात एक एक्शन दृश्य की शूटिंग के दौरान मलयालम अभिनेता अर्जुन अशोकन और संगीत प्रताप सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा कोच्चि के एमजी रोड पर शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे हुआ था।

पुलिस के अनुसार अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘ब्रोमांस’ के एक्शन दृश्य की शूटिंग कर रहे थे और जिस कार में अभिनेता सवार थे वह एक होटल के सामने खड़ी दो बाइक से टकरा कर पलट गयी।

पुलिस ने बताया कि कार में सवार तीन लोगों अशोकन, प्रताप और सड़क पर खड़े एक कंपनी के प्रतिनिधि को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उसने बताया कि चारों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

भाषा प्रीति पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में