कोलकाता, 10 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल के दक्षिणी कोलकाता के भवानीपुर इलाके में एक होटल के कमरे में दिल्ली की एक युवती से बलात्कार करने के आरोप में एक अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़िता का परिचित था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की आयु 55 वर्ष के आस-पास है।
उसने बताया कि आरोपी ने 20 साल की महिला को नौकरी देने के बहाने होटल में बुलाया था और शुक्रवार को उसके साथ बलात्कार किया।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़िता द्वारा भवानीपुर पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘पीड़िता दिल्ली की रहने वाली है और यहां एक पब में काम करती है। हाल ही में उसने बेहतर नौकरी की तलाश शुरू की और आरोपी से इस संबंध में सहायता का अनुरोध किया।’’
भाषा प्रीति दिलीप
दिलीप