झारखंड में ईंट से हमला कर पत्नी की हत्या करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

झारखंड में ईंट से हमला कर पत्नी की हत्या करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 12, 2026 / 12:05 PM IST,
    Updated On - April 12, 2026 / 12:05 PM IST

मेदिनीनगर (झारखंड), 12 अप्रैल (भाषा) झारखंड के पलामू जिले में घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी के सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह घटना शनिवार को हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई।

हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि आरोपी कुश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कुमार ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद के कारण कहासुनी हुई थी और पति ने गुस्से में अपनी पत्नी सरिता देवी पर ईंट से हमला कर दिया।’’

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

भाषा सिम्मी सुरभि

सुरभि