Jamshedpur Rasgulla Death News : शादी में रसगुल्ला खाना पड़ गया भारी! मजे से खा रहा था भोज , एक निवाले से जो हुआ..जानकर रह जाएंगे हैरान

Ads

जमशेदपुर में शादी समारोह के दौरान रसगुल्ला गले में फंसने से 41 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक है।

  •  
  • Publish Date - March 15, 2026 / 08:40 PM IST,
    Updated On - March 15, 2026 / 08:41 PM IST

Jamshedpur Rasgulla Death News / Image Source : IBC24 / SCREENGRAB

HIGHLIGHTS
  • शादी समारोह में रसगुल्ला खाते समय हादसा हुआ ।
  • गले में मिठाई फंसने से व्यक्ति की सांस रुक गई।
  • अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई मौत।

जमशेदपुर : Jamshedpur Rasgulla Death News झारखंड के जमशेदपुर  से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ शादी में खाना खाने के दौरान गले में रसगुल्ला फंसने की वजह से 41 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। दम घुटने की वजह से परिजनों ने मृतक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

गले में फंसा रसगुल्ला

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला बेलाजुड़ी पंचायत स्थित मलियंता गांव का है। यहाँ शुक्रवार देर रात करीब एक बजे ललित सिंह गांव में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। जैसे ही उन्होंने भोज के दौरान रसगुल्ला खाया, वह अचानक उनके गले में फंस गया। इसके चलते उन्हें सांस लेने में गंभीर कठिनाई होने लगी और उनकी स्थिति तेजी से बिगड़ने लगी। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत गले से फंसे रसगुल्ले को निकालने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति नाजुक देखते हुए परिजन और ग्रामीण उन्हें आनन-फानन में MGM Hospital ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पूरे गांव में शोक का माहौल

डॉक्टरों ने बताया कि गले में रसगुल्ला फंसने के कारण सांस का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया था, जिससे उनकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 

घटना कहाँ हुई?

जमशेदपुर के मलियंता गांव में

मौत किस वजह से हुई?

रसगुल्ला गले में फंसने से दम घुट गया।

व्यक्ति को कहाँ ले जाया गया था?

MGM अस्पताल, जमशेदपुर।