मंगलुरु के इनफ्लुएंसर पर्यटन की असीम संभावनाओं को दोहन करें: शिवकुमार

Ads

मंगलुरु के इनफ्लुएंसर पर्यटन की असीम संभावनाओं को दोहन करें: शिवकुमार

  •  
  • Publish Date - September 18, 2026 / 09:08 PM IST,
    Updated On - September 18, 2026 / 09:08 PM IST

मंगलुरु (कर्नाटक), 18 सितंबर (भाषा) बेंगलुरु के बाहर मंगलुरु में पहली कैबिनेट बैठक से पूर्व कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को मंगलुरु के डिजिटल इनफ्लुएंसर से कहा कि वे इस शहर की सुहानी शाम को एक आकर्षक गंतव्य में तब्दील कर सकते हैं।

यहां गांधी स्क्वायर कैफे में मंगलुरु के सोशल मीडिया के दिग्गजों के साथ सुबह के नाश्ते के दौरान मुख्यमंत्री ने मंगलुरु बन, गोली बाजे (पकौड़ी) और अन्य स्थानीय पकवानों का आनंद लिया।

उन्होंने कहा कि इस शहर के आकर्षण को व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शाम सात बजे के बाद यह शहर सुस्त पड़ जाता है और इस धारणा को बदला जा सकता है।

भाषा सं राजेंद्र

जोहेब

जोहेब

ताजा खबर