मणिपुर: इंफाल पूर्व में जबरन वसूली के आरोप में तीन गिरफ्तार

Ads

मणिपुर: इंफाल पूर्व में जबरन वसूली के आरोप में तीन गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 16, 2025 / 10:11 AM IST,
    Updated On - September 16, 2025 / 10:11 AM IST

इंफाल, 16 सितंबर (भाषा) मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले में तीन लोगों को स्थानीय व्यापारियों से जबरन वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन नेशनल रिवोल्यूशनरी फ्रंट ऑफ मणिपुर के सदस्य निंगथौजम यंबा सिंह (44) को केराओ बित्रा स्थित उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि बाद में उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि उनके पास से एक .32 पिस्तौल और एक भरी हुई मैगजीन बरामद की गई।

इस बीच पुलिस शस्त्रागार से लूटे गए पांच हथियार सोमवार को कोंगबा मारू हिल और उसके आसपास के इलाकों से बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि इनमें एक ‘मैगजीन’ सहित एक ‘इंसास राइफल’, एक ‘मैगजीन’ सहित एक 9 एमएम पिस्तौल, दो .303 राइफलें और एक ‘सिंगल बैरल’ बंदूक शामिल है।

भाषा सुमित रंजन

रंजन