मणिपुर: यूकेएनए का एक उग्रवादी गिरफ्तार

Ads

मणिपुर: यूकेएनए का एक उग्रवादी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - October 25, 2025 / 12:35 AM IST,
    Updated On - October 25, 2025 / 12:35 AM IST

चुराचांदपुर (मणिपुर), 24 अक्टूबर (भाषा) मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में शुक्रवार को प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (यूकेएनए) के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हाओमिनथांग (18) नामक उग्रवादी को एल गेलमोल गांव में एक अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया।

उसने बताया कि उसके पास से एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए।

भाषा

संतोष सिम्मी

सिम्मी