चाईबासा (झारखंड), पांच अप्रैल (भाषा) झारखंड के चाईबासा जिले में सुरक्षा बलों ने एक सूचना के आधार पर छापेमारी कर मंगलवार को एक खतरनाक माओवादी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय लिंडा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि माओवादी डागुर सुंडी टोंटो थाना क्षेत्र के अपने सुंडी साई गांव आने वाला है, जिसके आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और डागुर सुंडी के गांव पहुंचते ही उसे धर दबोचा।
एसपी ने बताया कि डागुर युवाओं को नक्सलवादी गिरोहों में शामिल होने के लिए प्रेरित करता था। डागुर पर कई नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।
लिंडा ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ की जा रही है और इसके आधार पर शीघ्र अन्य गिरफ्तारियां भी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में स्थानीय पुलिस के अलावा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कोबरा बटालियन भी शामिल रही।
भाषा सं इन्दु सुरभि
सुरभि