Maoist leader Shraddha Biswas News | Image- AI Generated File
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही पुलिस पूरी तरह से एक्शन में नजर आ रही है। वही इसी कड़ी में राज्य की पुलिस ने मंगलवार को माओवादी नेता श्रद्धा बिस्वास उर्फ बेला को गिरफ्तार किया। (Maoist leader Shraddha Biswas News) पुलिस के अनुसार, वह झारखंड के BORC संगठन की क्षेत्रीय समिति की सदस्य है और साल 2006 से झारखंड के घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम इलाकों में सक्रिय थी। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ झारखंड में 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
#WATCH | West Bengal: Kolkata Police Commissioner Ajay Nand says, “Today, we have arrested one regional committee member of BORC Jharkhand. Her name is Shraddha Biswas alias Bela. She was active from 2006 till date in areas of Ghatshila, East Singhbhum and West Singhbum. She had… pic.twitter.com/1xawrj01AO
— ANI (@ANI) May 12, 2026
कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय नन्द ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर श्रद्धा बिस्वास को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि वह पहले भी पश्चिम मेदिनीपुर के बेलपहाड़ी इलाके में गिरफ्तार हो चुकी थी, लेकिन जमानत मिलने के बाद फिर से सक्रिय हो गई थी। पुलिस अब उससे पूछताछ कर झारखंड में सक्रिय अन्य माओवादी सदस्यों की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने बताया कि झारखंड पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 15 लाख रुपये तक का इनाम घोषित किया था।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इसी दौरान कोलकाता पुलिस ने गर्ग चटर्जी को भी गिरफ्तार किया है। उन पर सोशल मीडिया पर EVM में गड़बड़ी और चुनाव प्रक्रिया में धांधली से जुड़े पोस्ट करने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि इन पोस्टों से राजनीतिक दलों और लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हुई। (Maoist leader Shraddha Biswas News) पुलिस आयुक्त ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया था। गार्गा चटर्जी को दो बार नोटिस भेजा गया, लेकिन वह पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए। इसके बाद उन्हें कोलकाता से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा पुलिस ने उनके खिलाफ एक और स्वतः संज्ञान मामला भी दर्ज किया है। आरोप है कि वह सोशल मीडिया पर अलग-अलग समुदायों के खिलाफ पोस्ट कर रहे थे, जिससे समाज में तनाव और मतभेद पैदा हो सकते थे।
ईटीपीएल में धोनी को देखना चाहूंगा, भारतीय क्रिकेटरों की कमी खलेगी : अभिषेक बच्चन
त्रिपुरा: माकपा, कांग्रेस ने केंद्र पर देश की अर्थव्यवस्था को संकट में डालने का आरोप लगाया
अनूप माझी को अग्रिम जमानत देने के खिलाफ ईडी की याचिका पर सुनवाई को शीर्ष अदालत तैयार
‘नीट यूजी 2026’ परीक्षा रद्द; प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों की सीबीआई करेगी जांच
चांदी का वायदा भाव 1,346 रुपये टूटकर 2.76 लाख रुपये प्रति किलोग्राम
उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के लिए मौसम विभाग का ‘ऑरेंज अलर्ट’