भद्रवाह में नागरिक की हत्या मामले में तथ्य जल्द सामने लाएं और जवाबदेही तय करें: महबूबा मुफ़्ती

भद्रवाह में नागरिक की हत्या मामले में तथ्य जल्द सामने लाएं और जवाबदेही तय करें: महबूबा मुफ़्ती

भद्रवाह में नागरिक की हत्या मामले में तथ्य जल्द सामने लाएं और जवाबदेही तय करें: महबूबा मुफ़्ती
Modified Date: July 17, 2026 / 06:00 pm IST
Published Date: July 17, 2026 6:00 pm IST

श्रीनगर, 17 जुलाई (भाषा) पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा कि डोडा जिले के भद्रवाह में एक नागरिक की मौत के मामले में जम्मू-कश्मीर प्रशासन को तथ्यों का जल्द पता लगाना चाहिए और जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए।

अधिकारियों के अनुसार, आरिफ हुसैन नामक एक युवक की बृहस्पतिवार रात भद्रवाह में पुलिस की गोलीबारी में मौत हो गई। आरोप है कि उसने एक पुलिसकर्मी की सरकारी राइफल छीनने की कोशिश की थी।

महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘प्रशासन को तथ्यों का जल्द से जल्द पता लगाना चाहिए और जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए।’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘डोडा से आ रही खबरें बेहद चिंताजनक हैं, जिनमें दावा किया गया है कि नागरिक आरिफ हुसैन को पहले चाकू मारा गया और फिर सुरक्षा बलों ने उसे गोली मार दी। इसके बाद पूरे जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं।’

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को ऐसी स्थिति की ओर नहीं बढ़ने दिया जाना चाहिए, जहां गो-तस्करी के आरोप भीड़ की हिंसा और मुसलमानों की हत्या का बहाना बन जाएं।

अधिकारियों के अनुसार, इस घटना के सिलसिले में एक धार्मिक उपदेशक को हिरासत में लिया गया है। घटना में विशेष अभियान समूह (एसओजी) के तीन जवान भी घायल हुए।

भाषा

राखी माधव

माधव


लेखक के बारे में